इंदौर जिला बार एसोसिएशन में आपका स्वागत है

इंदौर अभिभाषक संघ, इंदौर की स्थापना वर्ष 1905 में हुई थी। इंदौर अभिभाषक संघ, इंदौर अधिवक्ताओं का एक प्रतिष्ठित एवं प्रतिनिधि संगठन है, जो अधिवक्ता समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।

संघ का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना, न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाना तथा विधि व्यवसाय की गरिमा और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना है। संघ का संचालन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित कार्यकारिणी मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव,कोषाध्यक्ष एवं 6 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होते हैं।

संघ द्वारा समय-समय पर साधारण एवं विशेष आम सभाओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें नीतिगत निर्णय, प्रस्ताव एवं अधिवक्ताओं से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है। इंदौर अभिभाषक संघ न्यायिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अधिवक्ताओं की आवाज़ को एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

लखन लाल यादव

(एल.एल.यादव)

अध्यक्ष